जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ‘जल है तो कल है’ विशेषांक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में जल संकट, जल संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल बचाने के महत्व पर विचार-विमर्श होगा। विद्वानों, लेखकों एवं जल योद्धाओं की सहभागिता से यह आयोजन जन-जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल है।
